प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) में छलांग लगाई है। आईजीआरएस पोर्टल पर जारी की गई रैंकिंग में प्रयागराज 18वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले महीने जारी आईजीआरएस की रैंकिंग में प्रयागराज 31वें स्थान पर था। इस प्रकार प्रयागराज को एक महीने में 13 पायदान उछाल मिला है। दो महीने पहले प्रयागराज 32वें स्थान पर था। पिछले साल प्रयागराज पांच बार अंतिम और चार बार 74वें पायदान पर रहा। जिले की रैंकिंग में उछाल आईजीआरएस पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में सुधार का नतीजा है। शासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में प्रयागराज को 140 में 132 अंक मिले हैं। यह 94.29 प्रतिशत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.