संभल, फरवरी 19 -- जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने तहसील गुन्नौर के तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत से संबंधित है, जिसमें गुन्नौर के गांव सेमरी की गाटा संख्या-81 पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि गुन्नौर के गांव घोसली निवासी शिकायतकर्ता पान सिंह ने पोर्टल पर गांव के चकमार्ग संख्या 81 को अवैध कब्जे से मुक्त कराये जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया। शिकायत का स्थलीय निरीक्षण, साक्ष्यों का संकलन तथा प्रभावी कार्रवाई के प्रमाण भी अभिलेखों में उपलब्ध नहीं कराए गए। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.