उरई, जनवरी 8 -- उरई। जन शिकायत निवारण प्रणाली के निस्तारण में जनपद ने प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान प्रापत किया है। इसके साथ ही तहसील जालौन एवं तहसील कालपी ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। दिसंबर 2025 की मासिक रैंकिंग में जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह उपलब्धि जनपद प्रशासन की सतत निगरानी, प्रभावी अनुश्रवण एवं टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी नियमित समीक्षा की गई तथा यह सुनिश्चित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर स्थायी और व्यवहारिक समाधान के साथ हो। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग, अधिकारियों के साथ निरंतर संवाद और फील्ड स्तर पर सत्यापन के कारण जनपद को यह सफलता मिली है।

हिंदी...