कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईजीआरएस रैंकिंग में कानपुर ने बीस अंक की छलांग लगाते हुए प्रदेश में 41वीं रैंक प्राप्त की है। डीएम के सख्त तेवर और फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण को लेकर बरती जा रही संजीदगी के चलते कानपुर नगर को पिछले एक वर्ष में सबसे बेहतर रैंक मिली है। फरवरी में जिले की रैंक 61वीं थी, जिसके बाद डीएम ने सभी विभागों को अल्टीमेटम जारी कर दिया था। जिले को 140 में से 106 अंक अर्थात 75.71 फीसदी अंक मिले हैं। हालांकि फोन कॉल और निगेटिव फीडबैक के चलते अंक कम हुए हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फोन कॉल और निगेटिव फीड बैक के चलते रैंक में और बेहतर सुधार नहीं हुआ है। शिकायत के निस्तारण से पहले वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायतकर्ता से जरूर बात कर लेनी चाहिए जो जटिल विषय हैं जैसे न्यायालय, मांगपत्र या अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.