बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन द्वारा दिसंबर 2025 में किए गए मूल्यांकन में बदायूं पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। त्वरित कार्रवाई, संतुष्ट फीडबैक और प्रभावी मॉनिटरिंग के आधार पर जिले को पूर्ण अंक प्राप्त हुए। इस पर एसएसपी ने आईजीआरएस यूनिट की सराहना करते हुए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिसंबर 2025 का मूल्यांकन किया गया। इस मूल्यांकन में बदायूं पुलिस ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में पहला स्थान प्राप्त किया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले के 22 थानों में से 21 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल क...