भदोही, मई 1 -- भदोही, संवाददाता। जिला मुख्यालय सभागार में बुधवार को आईजीआरएस को लेकर डीएम एवं एसपी ने बैठक ली। इस दौरान शिकायतों का निस्तारण समय पर गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश मातहतों को दिया गया। साथ ही चेताया गया कि लापरवाही को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत, यांत्रिकी एवं आरईएस, नलकूप, मंडी सचिव, बाट-माप अधिकारी नदारद रहे। जिस पर डीएम शैलेष कुमार ने कड़ी नाराजगी जाहिर किया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों का फीडबैक शत-प्रतिशत नहीं है। अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनसंवाद दिवस पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक कराए। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर कुछ विभागीय अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.