गोरखपुर, मई 27 -- गोरखपुर। निज संवाददाता आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने व रुचि न लेने के मामले में अधिशासी अभियंता, गोरखपुर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग कुंवर सुरेंद्र प्रताप का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने का आदेश दिया गया है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए शासन एवं उनके स्तर से निर्देश दिए जाने एवं आईजीआरएस कंट्रोल रूम द्वारा निरंतर सूचित करने के बावजूद अधिशासी अभियंता गोरखपुर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग ने शिकायतों के निस्तारण में पर्याप्त रुचि नहीं ली। इस कारण शासन/प्रदेश स्तर पर जनपद गोरखपुर की रैंकिंग में सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण उनका वेतन बाधित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.