सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- सिद्धार्थनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में माह जनवरी-2026 की प्रदेश स्तरीय मासिक रैंकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। वहीं जिले के 20 थानों को पहला रैंक मिला है। एसएसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण में वर्ष-2026 के माह जनवरी की प्रदेश स्तरीय मासिक रैकिंग में सिद्धार्थनगर को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। रैंकिंग में जिले के 20 थानों सिद्धार्थनगर, लोटन, मोहाना ,उस्का बाजार, कपिलवस्तु, महिला थाना, इटवा, गोल्हौरा, बांसी, शिवनगर डिड़ई, ख़ेसरहा, जोगिया, शोरतगढ़, ढेबरुआ, कठेला समय माता, चिल्हिया, डुमरियागंज, पथरा बाज़ार, त्रिलोकपुर,भवानीगंज ने बेहतर कार्य करते हुए प्रथम रैंक प्राप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...