बलिया, जनवरी 7 -- बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जन शिकायत निवारण पोर्टल (आईजीआरएस) की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि शिकायतकर्ता के संतुष्ट होने के बाद ही निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लें और निस्तारण से संबंधित फोटोग्राफ भी अपलोड करें। जिस विभाग के जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ता से फीडबैक नहीं लिया है, उन्हें 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने को कहा। जानकारी मिली कि जन शिकायत निवारण पोर्टल पर 9177 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 5349 लंबित हैं। 5071 डिफाल्टर की श्रेणी में हैं, जबकि 3818 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इन आंकड़ों पर असंतोष जताते हुए डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग द्वारा तीन दिन के भीतर पोर्टल नहीं खोला गया तो संबंध...