रामपुर, जनवरी 14 -- सीडीओ गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आईजीआरएस से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों, लंबित प्रकरणों तथा उनके निस्तारण की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर समस्या के वास्तविक समाधान पर आधारित होना चाहिए, ताकि शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण के उपरांत समुचित एवं तथ्यपरक आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा शिकायतकर्ता से संपर्क कर फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.