अमरोहा, नवम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अमरोहा पुलिस को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के कुशल निर्देशन में अक्तूबर 2025 की रैंकिंग में हासिल हुई। जनपद अमरोहा पुलिस ने जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया। इसके परिणामस्वरूप अक्तूबर 2025 माह की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में अमरोहा को पहला स्थान मिला। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का मूल्यांकन करने पर जनपद अमरोहा की कार्रवाई शत प्रतिशत प्रभावी पाई गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद स्वयं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के लिए समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.