महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आईजीआरएस पर मांगी गई सूचना का जवाब गलत लगाने का आरोप लगाकर हरमंदिर खुर्द के युवकों ने बीईओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल महामंत्री बम भोले मौर्य की अगुवाई में पहुंचे युवाओं ने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल व उग्र प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इनका कहना रहा कि जगदीश प्रसाद मौर्य ने 2 दिसम्बर-2025 में आईजीआरएस के माध्यम से एक इंटर कालेज में पब्लिक स्कूल संचालित होने के बारे में सूचना मांगी थी। कहा कि आईजीआरएस रिपोर्ट में गलत सूचना दी गई कि कोई भी पब्लिक स्कूल नहीं चल रहा है। इसको लेकर अनिल कुमार मौर्य, अखिलेश मौर्या, अनूप कन्नौजिया, सत्येंद्र, गोलू, मुकेश व सिकंदर सहित कई ग्रामीणों ने बीईओ कार्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया। इस संबंध में बीईओ ने बताया कि जगदीश प्रसाद ...