कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा में आईजीआरएस से असंतुष्ट फीडबैक पर जिले को बी ग्रेड जारी हुआ है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए डीएम ने सम्बंधित दस अधिकारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। हिदायत दिया कि समय पर स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री डेशबोर्ड की समीक्षा शासन द्वारा प्रत्येक माह प्राप्त रैंकिंग के आधार पर नियमित रूप से की जाती है। माह जनवरी की जनसुनवाई आईजीआरएस से सम्बंधित असंतुष्ट फीडबैक पर जारी ग्रेड में जिले को बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसमें जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, एक्सईएन जलनिगम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, एक्सईएन सिंचाई, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बीएसए, सीएमओ, सहायक आयुक्त खाद्य व मंडी सचिव शामि...