गोंडा, जुलाई 9 -- गोन्डा ,संवाददाता। आईजीआरएस के तहत शिकायतों के निस्तारण में देवीपाटन मंडल को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जून 2025 की मासिक रैकिंग में मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल को प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त हुई। सन्दर्भों के निस्तारण का प्राप्तांक प्रतिशत 80 से ज्यादा रहा। मात्र एक प्रतिशत से भी कम शिकायत डिफाल्टर हुई। शिकायत निस्तारण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में है। आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया। यही कारण है कि देवीपाटन रैकिंग में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। इस बाबत आयुक्त ने कहा कि टीम वर्क के माध्यम से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है, इसके सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.