संभल, जनवरी 16 -- सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों का मामला सामने आया है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की, जिसमें कुल 485 वर्गमीटर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण पाया गया। जांच में पांच मकान और एक बाउंड्री वॉल अवैध रूप से बने मिले हैं। मामला थाना रायसत्ती क्षेत्र के गांव मंडलाई का है। गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे कानूनगो पंकज गुप्ता एवं लेखपाल सचिन गुप्ता आईजीआरएस शिकायत की जांच के लिए गांव पहुंचे। पैमाइश के दौरान गाटा संख्या 879 (पंचायत घर की भूमि) की कुल 210 वर्गमीटर जमीन में से 105 वर्गमीटर पर यामीन पुत्र अजीज का मकान बना हुआ पाया गया। इसी प्रकार, गाटा संख्या 313 (खाद के गड्ढे की भूमि) की 320 वर्गमीटर जमीन पर चार लोगों के मकान और एक बाउंड्री वॉल अवैध रूप से बनी मिली। इनमें अकरम व मुकर्रम पुत्र...