प्रयागराज, फरवरी 13 -- आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में जिले का प्रदेश में 18वें स्थान के साथ ही अब तहसीलवार रिपोर्ट भी आ गई है। पिछले दो महीनों से करछना प्रदेश में पहले नंबर वाली तहसील थी। इस बार रैंकिंग के हिसाब से करछना और मेजा दोनों तहसीलें पहले नंबर पर हैं। दोनों ही तहसीलों को 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के मामले में प्रदेश में प्रयागराज लगातार पिछड़ रहा था। प्रशासनिक अफसर 75वें स्थान से निजात दिलाने की कवायद कर रहे थे। पहले जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ और इसके साथ ही तहसीलों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। नवंबर और दिसंबर में एसडीएम करछना भारती मीना के प्रयास से तहसील प्रदेश में पहले स्थान पर आई तो जनवरी में मेजा भी करछना के साथ पहले नंबर पर आई है। फूलपुर तहसील को 99 अंक मिले हैं और प्रदेश...