पटना, जनवरी 9 -- गरीब परिवार के जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 14 बच्चों का इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में नि:शुल्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। यह ऑपरेशन संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। बाल हृदय योजना एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 8 और 9 जनवरी को सभी पीड़ित बच्चों का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन को सफल बनाने में संयुक्त निदेशक डॉ. बिरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. एनके अग्रवाल और डॉ. अंबिका नंदन की भूमिका रही। ओटी टीम में डॉ. मधु किरण, डॉ. गजनफर, डॉ. आदित्य, डॉ. पंकज, डॉ. अविनाश, डॉ. रवि केशरी, डॉ. अजय, डॉ. मधुकांत, डॉ. मनीन्द्र, डॉ. अमरनाथ केसरी, मधु रंजन, हीरा कुमारी एवं पंकज नाथ तिवारी का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.