पटना, फरवरी 13 -- एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जनस ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स दिवस मनाया गया। इस वर्ष का विषय सफल शल्य क्रियाओं के अनिवार्य स्तंभ माने जाने वाले एनेस्थेटिस्टों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना रहा। मौके पर आईजीआईएमएस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एओएमएसआई के बिहार-झारखंड शाखा के सदस्यों ने एनेस्थीसिया विभाग के सहयोग से आईजीआईएमएस परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत ग्यारह आम के पौधे लगाए। जन-जागरूकता अभियान में ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जनों की बहुआयामी भूमिका-चेहरे की चोटों, मुख कैंसर, जन्मजात विकृतियों व जटिल पुनर्निर्माण शल्यक्रियाओं के उपचार पर प्रकाश डाला। एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पीके दुबे ने एनेस्थेटिस्टों और मैक्सिलोफेशियल सर्जनों के मध्...