मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आईओसीएल ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत में मंगलवार को शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा में 'प्रिजन टू प्राइड खेल शिविर आयोजित किया। इसके तहत बंदियों के बीच टेबल टेनिस व वॉलीबॉल मैच का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन संयुक्त रूप से आईओसीएम के अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा, सतीश कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (अभियंत्रण) मिथलेश कुमार एवं कारा अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता ने किया। यह खेल शिविर दो माह तक चलेगा। संबंधित खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बंदियों को आईओसीएल ने किट प्रदान किया। इसमें ट्रैक शूट, जूते, टी-शर्ट, मोजा व कैप आदि शामिल है। इसके अतिरिक्त खेल के सुलभ संचालन के लिए टेबल टेनिस का टेबल, बॉल और वॉलीबॉल का बॉल व नेट दिया गया। जेल अधीक्षक ने अतिथियों का स्वागत किया। मनीष कुमार मिश्रा ने खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.