लखनऊ, जनवरी 28 -- अयोध्या रोड मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के 41 लॉकर काटकर करोड़ों के गहने चोरी के मामले में मंगलवार को 14 पीड़ितों को बरामदगी में से जेवर वापस किए गए। 13 महीने बाद मिले जेवरों में कुछ ने तो पुलिस का आभार व्यक्त किया कुछ ने कहा कि जो मिले सर वही ठीक। इसके बाद पीड़ित अपने घर चले गए। मटियारी चौराहे के पास स्थित आईओबी बैंक में सेंध लगाकर 22/23 दिसंबर 2024 की रात बदमाश अंदर घुसे थे। इसके बाद 41 लॉकर को गैस कटिंग से काटकर करोड़ों के गहने पार कर ले गए थे। काटे गए लॉकरों में से 38 में गहने थे। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि एक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने कई दिन तक रेकी की थी। गिरोह...