गाजीपुर, फरवरी 23 -- गाजीपुर। आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी के खास प्रापर्टी डिलर गणेश दत्त मिश्रा पर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। अधिवक्ता रविकांत पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। शादियाबाद थाना नेवादा दुर्गविजय राय निवासी पीड़ित अधिवक्ता रविकांत पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि वह जिला न्यायालय में विधि व्यवसाय करते हैं। गांव जिला मुख्यालय से काफी दूर है। ऐसे में शहर में मकान बनवाने के लिए भूमि की तलाश कर रहा था। इसी बीच प्रापर्टी डीलर गणेशदत्त मिश्रा से हुई। उन्होंने कहा कि मेरे पास शहर में चारो तरफ भूमि है। पंसद आने पर बैनामा कर देंगे। चंदननगर में एक भूमि पसंद आई तो प्रापर्टी डीलर ने अग्रिम धनराशि के रूप में सात लाख रुपये की मांग किया और शेष धनराशि 1.50 लाख विक्रय के बाद देने की बात हुई थी। पीड़ित ने बताया कि व...