लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- लखनऊ पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से आईएससी कक्षा 12 की परीक्षाएं शुरू हो गई। यह परीक्षा इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशनस द्वारा पूरे देश में आयोजित की जाती है। शुक्रवार को 12 वीं कक्षा के बच्चों का इंग्लिश फर्स्ट का पेपर शांतिपूर्ण व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। कक्षा 12 के 108 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेगी। लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय सचदेवा ने सभी छात्र-छात्राओं को काउंसिल द्वारा प्रेषित परीक्षा संबंधी दिए गए निर्देशों को परीक्षा पूर्व अवगत भी करा दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...