गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईएससी) बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन अंग्रेजी का प्रश्नपत्र जिले के 17 केंद्रों पर आयोजित हुआ, जिसमें एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते समय अधिकांश छात्रों के चेहरे पर संतोष दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षकों की संयुक्त तैयारी और व्यवस्थित अध्ययन के कारण पेपर अपेक्षाकृत सहज रहा। लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के प्रिंसिपल और सिटी कोऑर्डिनेटर पीएल साबू ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बाहरी परीक्षक और सख्त पर्यवेक्षण की व्यवस्था की गई है। पेयजल, प्राथमिक उपचार व बिजली बैकअप की भी सुविधा सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि आईसीएसई 10वीं की परीक्षाएं 17...