रिषिकेष, मई 29 -- भारतीय जनता पार्टी ने रानी अहिल्याबाई की जयंती पर तीर्थनगरी में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान भाजपाइयों ने आईएसबीटी परिसर से कूड़ा एकत्रित किया। भाजपा ने तीर्थयात्रियों से भी परिसर में स्वच्छता बनाये रखने की अपील की। गुरुवार सुबह भाजपा ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष मनोज ध्यानी के नेतृत्व में भाजपाई ट्रांजिट कैंप पहुंचे और पूरे परिसर में सफाई की। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आने लोगों को भी स्वच्छता के लिये प्रेरित किया। सुबह करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चले अभियान में पूरे परिसर से एकत्रित कूड़ा वाहन से कूड़ाघर भेजा गया। मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि चारधाम यात्रा के चलते भाजपा लगातार सफाई अभियान चला रही है। तीर्थयात्रियों से भी स्वच्छता बनाने रखने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद विभिन्न सार्वज...