देहरादून, मार्च 15 -- आईएसबीटी पुलिस चौकी के सामने ही कार सवार एक व्यक्ति से सरेआम दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रितेंद्र कुमार निवासी बंजारावाला ने तहरीर दी कि वो 10 मार्च को शिमला बाईपास से हरिद्वार बाईपास की ओर जा रहे थे। आईएसबीटी चौकी के सामने पीछे से भागकर आया एक युवक उनकी कार के आगे खड़ा हो गया। इसके बाद दूसरे युवक ने कार का शीशी बाहर से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने जैसे ही कार का शीशी नीचे किया, आगे खड़ा यूवक दूसरे ओर से आया और उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। चौकी के सामने ही इस प्रकार की घटना से वो स्तब्ध हैं। आईएसबीटी चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.