देहरादून, जनवरी 14 -- आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। विभाग की दो टीमों ने दो शिफ्ट में 15 वाहनों के चालान किए। इसमें दो उत्तराखंड और तीन उत्तर प्रदेश की रोडवेज डिपो की बसें भी शामिल हैं। आरटीओ (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि आईएसबीटी के बाहर मुख्य सड़क पर ही बसें और अन्य वाहन सवारियां उतारने-चढ़ाने लगते हैं, जिससे आम जनता को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए बुधवार को की गई चेकिंग के दौरान कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। बताया कि नियमों का उल्लंघन कर आईएसबीटी के बाहर सवारी बैठाने और उतारने के मामले में 3 बाहरी राज्यों की रोडवेज बसों और 2 उत्तराखंड रोडवेज की बसों के चालान काटे गए। इसके अलावा अन्य वाहनों के दस्तावेजों म...