प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 7 -- इन्वेस्ट यूपी के निलम्बित आईएएस अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोलर संयत्र लगाने के लिए उद्योगपति से रिश्वत मांगने के मामले में विजिलेंस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में विजिलेंस ने निकांत जैन और उसके दो करीबियों की कॉल डिटेल खंगाली। पुलिस ने निकांत जैन की मोबाइल में डिलीट की गई चैट का ब्योरा मांगा है। फोरेंसिंक विशेषज्ञों ने इस चैट को रिकवर किया था। इसके अलावा विजिलेंस टीम ने कुछ और सूचनाएं इन्वेस्ट यूपी से मांगी है। सोलर संयंत्र लगाने वाले एक उद्योगपति से पांच प्रतिशत रकम रिश्वत के तौर पर मांगे जाने को लेकर शासन गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है। शासन के आदेश पर इस रिश्वत प्रकरण की जांच विजिलेंस ने शुरू की है। विजिलेंस अभी इस प्रकरण से जुड़ी जरूरी सूचनाएं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.