जमशेदपुर, फरवरी 14 -- जमशेदपुर। इस सीजन में इंडियन सॉकर लीग (आईएसएल) के तहत जमशेदपुर में पहला मुकाबला रविवार को होने जा रहा है। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) और मोहम्मडन स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के बीच होने वाला या मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। इस मैच में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने करीब 25 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति किए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मैच शाम 5:00 बजे से जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुरू होगा। इस मुकाबले को लेकर जमशेदपुर वासियों में काफी उत्साह बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.