जमशेदपुर, फरवरी 9 -- इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 के लिए जमशेदपुर एफसी का मुकाबला कार्यक्रम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। मेन ऑफ स्टील इस सीजन में कुल 13 मैच खेलेंगे। अधिकतर मुकाबले घरेलू मैदान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे। चार मैच बाहर खेले जाएंगे। ओडिशा एफसी के खिलाफ अंतिम मुकाबले की तारीख और स्थान अभी तय नहीं है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 फरवरी को घरेलू मैदान पर मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ करेगी। यह नए मुख्य कोच ओवेन कॉयल के मार्गदर्शन में टीम का पहला मुकाबला होगा। घरेलू मैदान पर ईस्ट बंगाल एफसी, मोहन बागान सुपर जायंट, केरल ब्लास्टर्स, चेन्नईयिन एफसी, एफसी गोवा और बेंगलुरु एफसी जैसी मजबूत टीमों से भिड़ंत देखने को मिलेगी। अवे मैचों में भी टीम को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आईएसएल 2025-26 कार्यक्रम 15 ...