जमशेदपुर, फरवरी 17 -- जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग 2025-26 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत करते हुए मोहम्मडन एससी को 1-0 से पराजित किया। रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले गए मुकाबले में मदीह तलाल का शुरुआती गोल निर्णायक साबित हुआ। मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक खेल दिखाया। तीसरे मिनट में तलाल ने गेंद छीनकर मेसी बाउली को पास दिया, लेकिन उनका प्रयास थोड़ा ऊपर निकल गया। आठवें मिनट में तलाल ने मिडफील्ड से शानदार मूव बनाते हुए गेंद को नेट के कोने में पहुंचा दिया, जिससे घरेलू दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। 32वें मिनट में मेसी बाउली ने सनन मोहम्मद के क्रॉस पर हेडर से गोल किया, लेकिन ऑफसाइड के कारण इसे निरस्त कर दिया गया। दूसरे हॉफ में जमशेदपुर ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा। कोच ओवन कोयल ने 65वें मिनट में निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.