जमशेदपुर, फरवरी 11 -- इंडियन सुपर लीग 2025-26 से पहले जमशेदपुर एफसी ने सभी घरेलू मैचों के लिए पूरी तरह डिजिटल टिकटिंग सिस्टम लागू कर दिया है। टीम के मुख्य कोच ओवेन कॉयल ने आधिकारिक रूप से टिकट बिक्री शुरू की। दर्शक 10 फरवरी से डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो ऐप के इवेंट सेक्शन में जाकर स्टैंड, सीट और कीमत चुनकर टिकट बुक कर सकेंगे। टिकट ऐप में सुरक्षित रहेगा और मैच के दिन क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। टिकट ट्रांसफर और अपडेट की सुविधा ईमेल, व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए भी मिलेगी। क्लब के सीईओ मुकुल चौधरी ने बताया कि डिजिटल टिकटिंग से दर्शकों को तेज और सुरक्षित प्रवेश मिलेगा, भीड़ और प्रतीक्षा समय कम होगा। फिजिकल टिकट की जरूरत खत्म होने से मैच डे का अनुभव और सहज होगा। यह पहल क्लब की नवाचार और पर्यावरण-संरक्षण सोच को दर्शाती है। ...