धनबाद, जनवरी 28 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम के मेन कैंटीन के मैनेजर पर आईआईटी के बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र ने लैपटॉप चोरी का आरोप लगाया है। यूपी जौनपुर अलीगंज सुल्तानपुर कोहड़ा निवासी बीटेक छात्र पीयूष यादव ने मंगलवार को धनबाद थाना में मैनेजर रवि रंजन के खिलाफ लैपटॉप चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। कैंटीन के बाहर छात्र का लैपटॉप 24 जनवरी को छूट गया था। पीयूष का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में रवि रंजन लैपटॉप उठाते नजर आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...