कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को टीएसएच ग्राउंड, बृजेंद्र स्वरूप पार्क में मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। आईएमए साइंटिफिक व आईएमए फाइनेंस टीमों के बीच मुकाबला हुआ। आईएमए साइंटिफिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ. सौरभ ने शानदार 53 रन की पारी खेली। अभिनव सेंगर 26 व दीपक श्रीवास्तव ने 14 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइनेंस टीम ने 24.3 ओवर में 167 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की जीत में राघव रस्तोगी की बेहतरीन 56 रनों की पारी निर्णायक रही। डॉ. विकास श्रीवास्तव ने सिर्फ सात गेंदों पर 20 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच डॉ. राघव रस्तोगी को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज डॉ. अनिकेत त्रिपाठी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डॉ. सौरभ सक्सेना व सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.