जमशेदपुर, फरवरी 23 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जमशेदपुर के 2025-27 का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष और सचिव ने तीसरी बार जीत दर्ज की। अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी ने 324 मत के साथ जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रहे डॉ. मृत्युंजय सिंह को 223 मत मिले। सचिव डॉ. सौरभ चौधरी 400 मत लाकर दोबारा सचिव बने, जबकि उनके प्रतिद्वंदी डॉ. अभिषेक मुंडू को 142 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों में डॉ. विभूति भूषण नितिन 372 और देवेश बहादुर 343 मत प्राप्त कर चयनित हुए। तीसरे प्रतिद्वंदी डॉ. संजय जौहरी को 291 मत मिले। दो सीट वाले संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. सुनीता कुमारी और डॉ. सुरेश चौबे निर्विरोध रूप से चुने गए। ट्रेजरर डॉ. अमित कुमार और ऑडिटर डॉ. अखौरी मिंटू सिन्हा निर्विरोध रूप से चुने गए। दो महिला कार्यकारी सदस्य वाली सीट पर ...