रांची, अक्टूबर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के करमटोली स्थित आईएमए भवन में, श्री चित्रगुप्त परिवार, मोरहाबादी द्वारा पूरी श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-आराधना की गई। इस अवसर पर झारखंड की समृद्धि, विकास और आपसी सद्भावना कायम रहने की कामना की गई। पूजा समारोह में विशेष रूप से कायस्थ समुदाय के लोगों ने कलम और दवात की श्रद्धापूर्वक, मंत्रोच्चारण के साथ पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। श्री चित्रगुप्त परिवार, मोरहाबादी के संरक्षक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू के अनुसार, आयोजित सामूहिक पारिवारिक भोज कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। डॉ. बब्बू ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.