बरेली, फरवरी 25 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मंगलवार को आईएमए हॉल में पीएम सूर्य घर योजना पर जागरूकता बैठक की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और चिकित्सा संस्थानों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव और सचिव डॉ. अंशु अग्रवाल ने चिकित्सकों को पर्यावरण संरक्षण और बिजली बचत के लिए सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अमित सिंह और डॉ. शालिनी माहेश्वरी सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...