मथुरा, नवम्बर 20 -- इंडियन मेडिकल एसो. द्वारा गणेशरा स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एसो. अध्यक्ष डा. बृजेंद्र तिवारी, डा. एसके वर्मन और डा.अवधेश अग्रवाल ने किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता परिणाम में डा हार्दिक जैन, डा आदेश शर्मा, महिलाओं में डा. रितु जैन, डॉ. यशस्वी चौधरी और बच्चों में बल्लभ आरएन लालवानी एवं राघव अग्रवाल विजयी रहे। खेल सचिव डा. नेहा मित्तल, डा. आदेश शर्मा, डा. दिलीप कुमार ने बेहतर प्रबंधन कर सभी सदस्यों की प्रशंसा अर्जित की। प्रथम महिला डा. वर्षा तिवारी ने खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष डा. बृजेन्द्र तिवारी ने सभी खिलाड़ियों, सदस्यों और उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया। डा. एसपी सिंह के अनुसार बैडमिंटन खेलने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। टूर्नामेंट में डा. अनिल चौहान, डा. अ...