जमशेदपुर, फरवरी 4 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब 5 फरवरी तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद 6 फरवरी को सभी वैध नामांकित प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 22 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर डॉक्टरों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। अध्यक्ष पद के लिए डा. जीसी मांझी और डा. मृत्युंजय सिंह मैदान में हैं। सचिव पद पर डा. सौरभ चौधरी और अभिषेक मुंडू के बीच मुकाबला है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए डा. एस जौहरी, डा. देवेश बहादुर और डा. विभूति ने नामांकन किया है। इसके अलावा अन्य पदों के लिए भी विभिन्न प्रत्याशियों ने आवेदन दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.