वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा के सचिव डॉ. अरुण त्रिपाठी को बेस्ट सेक्रेटरी का अवार्ड मिलेगा। आईएमए हेडक्वार्टर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भानुशाली ने प्रेसिडेंट एपीरियेसन अवार्ड के लिए बनारस शाखा के सचिव को चुना है। डॉ. त्रिपाठी को यह अवार्ड आईएमए के राष्ट्रीय अधिवेशन में 27 दिसंबर को अहमदाबाद में दिया जाएगा। इससे पूर्व आईएमए सचिव को आईएमए के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में भी बेस्ट अवार्ड मिला है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...