कानपुर, अक्टूबर 13 -- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा की वार्षिक आमसभा रविवार को हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। डॉ. विकास मिश्रा ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया, वहीं वित्त सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने वर्ष 2024-25 के लेखा और 2025-26 के बजट का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन प्राप्त हुआ। सभा में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानपत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। डॉ. नंदिनी रस्तोगी ने कहा कि उन्होंने अक्टूबर 2023 में अध्यक्ष पद का दायित्व इसलिए संभाला था ताकि "सेवा के मंदिर" का निर्माण पूरा किया जा सके। यह कार्य सभी सदस्यों के सहयोग और आशीर्वाद से पूरा हो सका। उन्होंने बताया कि कार्यकाल के दौरान आईएमए रक्तकोष का डिजिटलीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.