वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के बायोकेमेस्ट्री विभाग की ओर से न्यू लेक्चर थिएटर में 19 फरवरी से दो दिनी कार्यशाला का आयोजन होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा सचिवालय (एनपीएसएस) और एनएबीएल (नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग ऐंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज) के सहयोग से होने वाली कार्यशाला में लैब के अपग्रेडेशन पर चर्चा होगी। वहीं कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। कार्यशाला में पीजीआई चंडीगढ़, एम्स गोरखपुर, एम्स रायबरेली सहित अन्य मेडिकल कॉलेज की टीमें भाग लेंगी। स्वास्थ्य निदेशालय की अपर महानिदेशक डॉ. सुजाता चौधरी, एनपीएसएस के अतिरिक्त उपमहानिदेशक डॉ. अविनाश सुन्थलिया शामिल होंगे। आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार की आध्यक्षता में होने वाली कार्यशाला में संस्थान में गुणवत्ता एवं मान्यता मा...