मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आईएफटीएम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में पूरे उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल और स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की निदेशिका डॉ. निशा अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अग्रवाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षक हमारे जीवन को ज्ञान, संस्कार और अनुशासन से प्रकाशित करते हैं। वे हमें केवल पढ़ाई ही नहीं सिखाते, बल्कि अच्छे इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने की राह दिखाते हैं। कुलसचिव डॉ. अग्रवाल ने यह भी कहा कि हम सभी को विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही संस्कारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.