मुरादाबाद, दिसम्बर 24 -- मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से 126 छात्रों को जॉब ऑफर हुई है। कुलसचिव प्रो. संजीव अग्रवाल ने छात्रों को बधाई दी। कहा कि सभी पूरे मनोयोग से अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें और ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें। इस अवसर पर केके बंसल, पंकज दुबे, डॉ. वैभव त्रिवेदी, आशीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजीव भारद्वाज, अरविंद चौधरी, मो. जावेद, संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...