मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव डॉ. संजीव अग्रवाल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भ्रमण समूह को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के लिए सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक एवं न्यायिक पृष्ठभूमि को समझने व न्यायपालिका के न्यायिक आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल भी दिया। भ्रमण कार्यक्रम के संयोजक डॉ. श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए एक नया विधिक अध्याय होगा, जिसके द्वारा वे भारतीय न्यायिक इतिहास को व्यवहारिक दृष्टि से देख पाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. इला अरोरा, ऊर्जा अरिवान, सनी कुमार आदि मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.