नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस कौंडिन्य अपनी पहली समुद्री यात्रा पर निकलने वाला है। सोमवार से इसकी यात्रा शुरू होगी। पोत के आधिकारिक हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा गया, 'समुद्रों में इतिहास रचते हुए आईएनएसवी कौंडिन्य प्राचीन भारतीय समुद्री व्यापार मार्गों को फिर से खोज रहा है। यह भारत से मस्कट, ओमान तक यात्रा करेगा। इस दौरान यह जहाजों के निर्माण की विरासत और हिंद महासागर दुनिया के साथ भारत के समय से परे समुद्री जुड़ाव को प्रदर्शित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...