वाराणसी, दिसम्बर 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की यूपी शाखा का 47वां तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार से बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में शुरू होगा। सम्मेलन में देशभर से करीब एक हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे और तीन दिन में पांच सौ से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. अमर अनुपम ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत शुक्रवार को होने वाली स्टूडेंट साइंटिफिक इनॉगुरल सेरेमनी से होगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि 36वीं बटालियन रामनगर के कमांडेंट अनिल पांडेय रहेंगे। शनिवार को डेलिगेट्स साइंटिफिक सेशन इनॉगुरल सेरेमनी आयोजित होगी। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर होंगे। विशिष्ट अतिथियों में एडीजी वाराण...