देहरादून, नवम्बर 28 -- इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में वार्षिक एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। इसमें एक मंच पर आए पुरातन छात्रों ने अपनी यादें साझा कर आयोजन को यादगार बनाया। आईएचएम के प्रधानाचार्य डॉ. शिव मोहन ने एलुमनाई को अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सकारात्मक प्रभावक बने रहने का सुझाव दिया। कहा कि एलुमनाई हमारे सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर है। उनकी सफलता आईएचएम देहरादून की गुणवत्तापरक शिक्षा और मजबूत मूल्यों का प्रतिबिंब है। इस दौरान पुरातन छात्रों ने अपने करियर के अनुभव साझा किए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर विभागाध्यक्ष मनीष भारती, मनीष सेमवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...