रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में शुक्रवार को इंडिया स्किल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आतिथ्य सेवा क्षेत्र (हॉस्पिटैलिटी) के विभिन्न ट्रेड- फ्लोरिस्ट्री, बेकरी, कुकरी, रेस्टोरेंट सर्विस और होटल रिसेप्शन के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल आधारित प्रतिस्पर्धा से जोड़ना और उत्कृष्ट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना था। विजेताओं की हुई घोषणा मूल्यांकन के बाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। रेस्टोरेंट सर्विस ट्रेड में साहिल खान ने प्रथम, अनुपम चौधरी ने द्वितीय और राज रंजन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुकरी में आयुषी श्रेय मेहता और हर्ष रवींद्रन को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला, जबकि श्वेता कुमारी ने द्वितीय...