रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड सरकार द्वारा संचालित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने शुक्रवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को सेवोरिंग झारखंड: अ कलिनरी जर्नी ऑफ इंडिजेनस फ्लेवर्स कॉफी टेबल बुक भेंट की। उनके साथ शेफ रजनीश सिंह व प्रवीण रमण भी मौजूद थे। प्राचार्य ने बताया कि बुक में झारखंड के विविध पारंपरिक एवं आदिवासी व्यंजनों का संकलन है। राज्य की संस्कृति, खानपान, प्राकृतिक संपदा और जीवनशैली के सुंदर मेल की प्रस्तुति है। यह झारखंड की समृद्ध पाक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सहायक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...