प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज। संगमनगरी की बेटी आईएएस सौंम्या पांडेय को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी मसूरी में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी, सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति और सर्वश्रेष्ठ केस स्टडी के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से करने वाली सौम्या ने सिविल सेवा परीक्षा 2016 में पूरे देश में चौथा स्थान हासिल किया था। सौम्या ने बीटेक में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनकी मां डॉ. साधना पांडेय स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और अपना अस्पताल चलाती हैं। पिता डॉ. रवि पांडेय हरिश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एचआईएमटी) के प्रबंधक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.